
मेरी पूजा कर स्वीकार माँ तेरी लाल चुनरिया ले आई,
मुझे दर्शन दे इस वार मैं तेरे दर पे दौड़ी आई,
मैं तेरी बिटियां तू मेरी माई तीन लोक में तेरी दुहाई,
मैया तू रचले हाथ तेरे ले मेहँदी ले आई,
अगर कपूर की बाती लाइ द्वारे तेरे ज्योत जलाई,
मैया तू लगा ले भोग तेरे लिए हलवा ले आई,
कुण्डल कंगना कजरा लाइ चूड़ी नगीना गजरा लाइ,
मैया तू भुजा ले प्यास हो नीर मैं प्रीत का ले आई,
बिंदियां झांजर झुमका लाइ मैं हु तेरी नहीं पराई,
मैया तू चबाले पान तेरे लिए पेड़ा ले आई,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


