
मइया मेरी महिमा तेरी गाये ये दुनिया बस हर घड़ी,
तेरे ही दर पे सवर जायेगी माँ,
मेरी भी किस्मत बदल जायेगी माँ,
मेरी भी किस्मत बदल जायेगी॥
भगती भजन करे सारा जमाना,
मइया का दर बना सबका ठिकाना....-2
सब है भिखारी तुझसे भीख लेने आते है,
मांगी मुरादें माँ तुझसे सब पाते है,
मुझको बता कब तक तड़पायेगी माँ,
भैरो भी माँ तुझे दिल से था चाहा,
मुक्ती के खातिर उसने छल था दिखाया....-2
भक्तो को माँ तू तो दर पर बुलाती है,
जिसको भी चाहे उसे अपना बनाती है,
मुझको बता कब तक बुलवायेगी माँ,
बने पुजारी तेरा विनय कलामू,
चन्दन कहे मइया मैं तुझको मानु...-2
बनके तू मइया सबपे ममता लुटाती है,
बिगड़ी हुई मात किस्मत जगाती है,
मेरे भी घर बोल कब आयेगी माँ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
