
मेरी मइया ने कैसी सौगात दे दी,
जागरण के लिये सारी रात दे दी
कर लो जागरण मइया का –॥
रात का जो भी जागरण कराये,
भगवती माता घर उसके आये –॥
ओ लेके बजरंगी संग,
भैरों मस्त मलंग,
ओ माँ ने भक्तों को दर्शन की रात दे दी
दुख हरणी ये दीन दयाला,
ये माँ काली ये मां ज्वाला,
मारे शुम्भ निशुम्भ,
मधु-कैदम-कुटुम्ब
ओ माँ ने कैसे-कैसे दुष्टों को मात दे दी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


