
मेरी मैया तू एक बार आजा दर्श दिखा जा
मेरी मैया तू एक बार आजा,
हाँ दर्श दिखा जा,
खड़े है इंतजार में,
हाथ जोड़े हम तेरे दरबार में,
तर्ज – ओ फिरकी वाली।
पहले भी माँ को हमने,
खूब मनाया,
मानेगी माँ मानेगी,
भजनो को गाके हमने,
खूब सुनाया,
जानेगी माँ जानेगी,
मेरे प्यासे नैना तरसे,
कब आएगी दर पे,
किया तूने उद्धार मेरा मैया,
पडूँ तेरे पईया,
सोचा था माँ के,
हम दरबार जाएं,
जाएंगे माँ जाएंगे,
झोली को माँ के,
दर से भर लाए,
लायेंगे माँ लायेंगे,
मेरी मैया मेरी नैया,
पार करोगी नैया,
शेरोवाली जगत रखवाली,
ओ मेहरोवाली,
मेरी अरदास सुनले,
हे माँ जगदम्बे,
जय अम्बे जय जगदम्बे,
हाथ जोड़ कर,
नमन करे हम,
जय दुर्गे जय जगदम्बे,
हे माँ भवानी दे दो निशानी,
पूरण करो कहानी,
मैं तो आया द्वार तेरे मैया,
पाऊं तेरी छैया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

