
मेरी सरकार सहारा देदे
मेरी सरकार सहारा देदे आज मुझको श्री चरणों में गुजारा दे दे,
तेरी नजरो में रहु हर पल मैं,
अपनी किरपा का मेरे श्याम इशारा दे दे,
मेरी सरकार सहारा देदे
तेरे तराने गाता रहु,
तेरी दया मैं पाता रहु,
तेरा दिया ही मैं खाता रहु,
अर्जी है मेरी मर्जी है तेरी मुझे राखो या बिसरा दो,
सिर पे हाथ बस तुम्हारा दे दे,
आज मुझको श्री चरणों में गुजारा दे दे,
दीनो के हो नाथ प्रभु रख लो मेरे भी बात प्रभु,
थाम लो मेरा हाथ प्रभु अब तू ही बता जाऊ मैं कहा,
ये पूछे है दीवाना अपनी सेवा का पिटारा दे दे,
हर्ष शरण में आन पड़ा अर्जी पे देना ध्यान जरा,
श्याम तू रखना मान मेरा कमजोर पड़े कश्ती ये मेरी इसी आके आज संभालो,
भटकी नैया को किनारा दे दे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
