
मेरे कष्ट तू मिटा दे दुनिया बनाने वाले
Mere Kasht Tu Mita De Duniya Banaane Vaale lyrics
मेरे कष्ट तू मिटा दे दुनिया बनाने वाले
यह डोर जिंदगी की मेरे श्याम के हवाले
मेरा न और कोई इस जग में आसरा है
मुझको तलाश तेरी नैनो में सांवरा है
दर्शन की आरजू है, गौए चराने वाले
मेरे कष्ट तू मिटा दे...
दुनिया है मेरी वीरान, मझदार में है नैया
आजा ओ माझी बन कर मेरी नाव के खिवईया
साँसों में तुम बसे हो दिल में समाने वाले
जन्नत में भेज चाहे दोज़क में भेज दे
हम तो तेरे दीवाने इक बार देख ले तू
हम को नहीं है परवाह मुरली बजाने वाले
कण कण में व्यापत है तू, कहता है यह ज़माना
अब मेरी बारी आयी करते हो क्यों बहाना
मानूगा मैं तो जब ही अपने गले लगाले
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



