
मेरे गांव में लेके जन्म फेर आइये तू बालाजी
मेरे गांव में लेके,
जन्म फेर आइये तू,
बाबा घाटे आले अपना,
रूप दिखाईये तू,
जिस घर में तने जन्म मिलेगा,
उस घर में बन फूल खिलेगा,
उंगली पकड के चलेगा,
जग मन भाइए तू,
बाल अवस्था में खेला करांगे,
भक्ति में सबने गेला करांगे,
भूता ने पेला करांगे,
एक पे आ जाईए तू,
ऐसा करो तन में उजियाला,
रटते रहे तेरे नाम की माला,
बंद अकल का ताला,
खोल दिखाईये तू,
रस्ता निहारे तेरा कपतान शर्मा,
कर दो पूरे दिल के अरमा,
नरेंद्र कोशिक करमा,
पलट दिखाईये तू,
गायक – नरेंद्र कौशिक जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



