
मेरे दिल का यही, अरमान साँवरे
मेरे दिल का यही, अरमान साँवरे,रहने तो आ जाओ मेरे मकान साँवरे ।। टेर ।।
तर्ज़ – ये किसने किया श्रृंगार ।
श्याम कभी एक बार हमारे, घर भी आकर देखो,मेरे हाथ का खीर चखना, बाबा खाना देखोभूल जाओगे सारे, पकवान साँवरे ।। १ ।।
आकर मेरे घर पे बाबा, यहीं प्रभु रह जाओ,अबसे बाबा यहीं रहोगे, सबसे तुम कह आओ,साथ ले आओ अपना, सामान साँवरे ।। २ ।।
रोज सबेरे उठकर तुमको, भजन सुनाऊँगा मैं,रात को सोते वक्त तुम्हारे, चरण दबाऊँगा मैं,मैं रखूँगा तेरा पूरा, ध्यान साँवरे ।।
३ ।।
थोड़े दिन रुक करके बाबा, जाने की मत कहना,जन्मों जन्म तक अब तो ‘माधव’, मेरे साथ ही रहना,ना आना तू, बनके मेहमान साँवरे ।।
४ ।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




