
मेरे दिल को चुरा के ले गया
मेरे दिल को चुरा के ले गया ले गया,
वो नटखट नंदलाला,
वो नटखट नंदलाला वो गोकुल का गवाला,
क्या दिन थे वो देखो सजनी तब से चैन पड़े न,
दिन तो कट जाता है सहज पर कटे नहीं नैना,
मेरी नैया उड़ा के ले गया ले गया वो नटखट नंगलाला,
इक दिन पनघट पे सखी वो श्याम अकेलो पायो,
गगरियाँ उठवाई प्रेम से मिठो शोभत राइयो,
मेरी आँखों को आंसू दे गया दे गया वो नटखट नंदलाला,
प्यारा प्यारा सूंदर सूंदर राधा रशिक बिहारी,
पागल की यारी के संग में जन्म जन्म की यारी,
मेरे गम को बड़ा के दे गया वो नटखट नंदलाला,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

