
मेरे दिल पे कर गया जादू सो
Big Thick Ankles Kajrari Tirshi Chitwan Pe Valihari lyrics
मेरे दिल पे कर गया जादू सो,
इक छेल छबीला मैं फिरू हुई बेहाल सखी,
जल भरन गई यमुना तट पे आक खड़ा हुया बंसी वट पे,
मेरी नजर पड़ी वाह नटखट पे,मेरे नैना हुए निहाल सखी,
मैं फिरू हुई बेहाल सखी
सिर मोर मुकट सोहे वा को शिंगार अजब या छालियाँ को,
या सुन के राग मुरलियां को मैं हो गई माला माल सखी,
बड़ी मोटी अखियाँ कजरारी तिर्शी चितवन पे वलिहारी,
अधिरण मुसकन प्यारी प्यारी गल में पहनी वल माल सखी,
तन मन की सुध विस्राई री खाली मटकी है ले आई री,
मैं राम किशन पशताई री घर आयेगे रे आयोधाल सखी ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



