
मेरे दिल में तू रह्ता श्याम है मोरछड़ी वाले
दिल चुराने में तेरा नाम है मोरछड़ी वाले,
मोरछड़ी वाले,
मेरे दिल में तू रह्ता श्याम है मोरछड़ी वाले
आँखों में काजल मैंने सजाया,
दीवानी नजर को किसने बनाया,
ये काजल कहे घनश्याम है मोरछड़ी वाले
हाथो में मेहँदी मैंने रचाई
तेरी छवि मैंने मेहँदी में पाई
ये मेहँदी कहे घनश्याम है मोरछड़ी वाले
मुरली की धुन ने पायल भजाई
घुंघरू भी दे गये अपनी गवाई
ये पायल कहे घनश्याम है मोरछड़ी वाले
गांज यामल है तेरा दीवाना
बिल्लू शर्मा ने है तुझको माना
ये लिखती कमल घनश्याम है मोरछड़ी वाले
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

