
मेरे नैन चाहते हैं दीदार साँवरे का
Mere Nain Chaahate Hain Diidaar Saanvare Ka lyrics
मेरे नैन चाहते हैं दीदार साँवरे का,
मेरी साँसों में रमा है बस प्यार साँवरे का,
मैं अपने साँवरे के हूँ प्रेम की दीवानी,
अश्कों से लिख रही हूँ ये प्रेम की कहानी,
मेरी बाहें कब बनेगी गल हार साँवरे का,
ये आरज़ू है मेरी हो जाऊँ साँवरे की,
एक सोहनी सी झलक बस मैं पाऊँ सांवरे की,
मेरे दिल से कब जुड़ेगा वो तार साँवरे का,
चंदा से कब मिलेगी बतला दो ये चकोरी,
आज़ाद कहता है सूनी पड़ी मंडोरी,
हाथों से मैं करूँगी श्रृंगार सांवरे का,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

