
मेरे भीगे नयन रोते हैं मैया तेरे दर्शन को,
मैया तेरे दर्शन को दाती तेरे दर्शन,
मेरे भीगे नयन रोते हैं.....
मैं बागो बागो फिरती हूं,
मेरी मैया नजर नहीं आती है,
डाली को पकड़ रोते हैं मैया तेरे दर्शन को,
मैं तालो तालो फिरती हूं,
साड़ी को पकड़ रोते हैं मैया तेरे दर्शन को,
मैं कुआं कुआं फिरती हूं,
गगरी को पकड़ रोते हैं मैया तेरे दर्शन को,
मैं महलों महलों फिरती हूं,
खिड़की को पकड़ रोते हैं मैया तेरे दर्शन को,
मैं मंदिरों मंदिरों फिरती हूं,
मूरत को पकड़ रोते हैं मैया तेरे दर्शन को,
मैं सत्संग सत्संग फिरती हूं,
ढोलक को पकड़ रोते हैं मैया तेरे दर्शन को,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
