
मेरी विनती ना इगनोर करो,
अर्जेंट काम बाबा स्योर करो,
एक साल तेरे भगतांन तू कुछ भी दे,
मेरे भोलेनाथ कोरोना की छाती पे त्रिशूल चला दे,
सब चौपट हो गए धंधे हैं, सब कैद घरां में बन्दे हैं,
बनड़ा बनते बनते रह गए, उनके घने भाग मंदे हैं,
कार्ड तक भी बंट गए थे, तू डीजे फेर बजवा दे,
दुनियाँ में कहर मचाया है, बड़ा माड़ा टैम दिखाया है,
तू उनके चूड़ी चढ़ा बाबा, जिनने यो कहर मचाया है,
पकड़ के इस वायरस की मुंडी, तू धुनें बीच जला दे,
तू नीलकंठ कहलाता है, देवों का मान बढ़ाता है,
पर तेरा और मेरा तो भगवान् भगत का नाता है,
“कमल सिंह” कैलाश छोड़ के एक राउंड जगत का लादे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

