
मेरे मन के मंदिर में बस तेरा ही नाम
मेरे मन के मंदिर में बस तेरा ही नाम,
मेरे मन के मंदिर में गूंजे सुबह और शाम,
खाटूवाला श्याम मेरा खाटूवाला श्याम,
भिक्षुक बनकर कौन था आया कुछ ना समझ में आयी,
भेष बदल कर आये बाबा रह गयी मैं भरमाई,
मेरे लिए भूखे में बाबा बांटे सबको दसन,
कदम कदम पर लेने परीक्षा शायद भगवन आये,
उसकी लीला वोही जाने कोई समझ ना पाए,
मेरे लिए आचक में ईश्वर सबका रखे है ध्यान,
कलम अमन की करे साधना पूजा सुर में गाये,
खाटू वाले श्याम की मुरली सुर में सुर को मिलाये,
नंदू जी हैं साथ निभाए रखे है सुर का ध्यान,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

