
मेरे मन के मंदिर में,
माँ वेगि आओ,
हृदय बीच आकर के,
आसन लगाओ,
बोलो जय माता,
जय माता जय माता,
तर्ज – मुबारक हो सबको समां ये।
तुम्हारी कृपा है तो,
माँ मुझको डर क्या,
माँ चाहो जिसे तुम,
उसे फिर कमी क्या,
हे जग की भवानी,
हे बुद्धि की दाता,
मुझे माँ की अपनी,
शरण से लगाओ,
है अपना हरेक पुत्र,
माँ तुझको प्यारा,
है भटके हुओं का,
माँ तू ही सहारा,
तुझे कोई अपना,
न कोई पराया,
तुम्हें कोई भूले पर,
तुम ना भुलाओ,
है क्या पास मेरे,
करूँ तुझको अर्पित,
है चरणों में तेरे माँ,
तन मन समर्पित,
मैं क्या भेट तुझको,
ओ माता चढ़ाऊँ,
करूँ कैसे पूजा,
माँ मुझको बताओ,
गायक एवं रचनाकार – मनोज कुमार खरे।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

