
मेरे मुरली मनोहर पिया चुरा दिल मेरा लिया
Mere Murali Manohar Piya Chura Dil Mera Liya lyrics
मेरे मुरली मनोहर पिया चुरा दिल मेरा लिया
आए हाय तूने ये क्या किया चुरा दिल मेरा लिया
इन नैनो में तू है समाया दूजा न कोई मन को भाया
तुझे माना है अपना पिया चुरा दिल मेरा लिया
मेरे मुरली मनोहर पिया .................
जब जब बाजे तेरी बंसुरिया दौड़ी आएं राधा गुजरिया
कैसा जादू ये तूने किया चुरा दिल मेरा लिया
तेरे बिना कोई चाह नहीं है जग की तो परवाह नहीं है
नेरे दिल की तू ही दुनिया चुरा दिल मेरा लिया
साहिल मन की एक तमन्ना दूर नहीं अब तुमसे रहना
तुझे ये अर्पण ये जीवन किया चुरा दिल मेरा लिया
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



