
मेरे यार बंसी वाले
छाले ओ छाले पैरो में पड़े छाले पास अपने तू बुला ले ,
मेरे यार मुरली वाले मेरे यार बंसी वाले,
ये सुना है सारे जग का मेरे श्याम तू सहारा,
जिस का है तू सहारा जीवन में वो न हारा,
हर ले कष्ट तू मेरे मन का यार है तू मेरे बचपन का,
आता है याद मुझको गुजरा हुआ जमाना,
लेकर के साथ तुझको गइयाँ चराने जाना,
वन वन खूब चराइया गइयाँ ओ मेरे घनश्याम कन्हैया,
तेरे खेल निराले,
किस्मत को हु सताया फिरता हु मारा मारा ,
पता तेरा नहीं पाया मैं पूछ पूछ हारा,
कितनी तेरी दूर नगरियां ओ मेरे ब्रिज राज सांवरियां,
अब तो गले लगा ले,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

