
मेरे राम दुलारे बजरंगी
मेरे राम दुलारे बजरंगी,
तेरा डंका जग में बाज रहा ।
ओ माँ अंजनी के लाला जी,
तुम सबके संकट हरते हो,
और इच्छा पूरी करते हो ।
जो खाली दर पे आता है,
तुम झोली उसकी भरते हो ।।
हो लाल लंगोटे वाले तुम ।
और काँधे पे गदा है साज रहा ।।
राम दुवारे तुम रखवारे
दुनिया तुमको कहती है ।
जिस घर में तेरी ज्योत जले,
खुशियाँ उस घर में रहती है ।।
शंकर के तुम अवतारी हो
और माथे पे मुकुट विराज रहा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

