
मेरे श्याम मुझको भुला तो ना दोगे
मेरे श्याम मुझको,
भुला तो ना दोगे,
कहीं मुझसे दामन,
छुड़ा तो ना लोगे,
तर्ज – मेरे प्यार को तुम।
चरणों का पुजारी हूँ,
चरणों में जगह देना,
तेरे दर पे आया हूँ,
मुझको अपना लेना,
पागल समझकर,
एक तेरा सहारा है,
कोई ना हमारा है,
इस झूठी दुनिया में,
तू ही तो सहारा है,
दामन थमा के,
‘इन्दोरिया दिनु’ को,
भव पार लगा कान्हा,
‘सुरजीत त्रिवेदी’ को,
बाबा अपना लेना,
टूटी कश्ती किनारे,
लगा ही तो दोगे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


