
मेरे सर पर रखदो गुरुवर,
अपने ये दोनों हाथ,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ।।
इस जनम मे सेवा देकर,
बहूत बड़ा अहसान कीया,
तू ही साथी तू ही खिवैया,
मैंने तुझे पहचान लिया,
हम साथ रहे जन्मों तक,
बस रखना इतनी बात,
देने वाले गुरुवर हो तो,
धन और दौलत क्या मांगे,
गुरु से अपने मांगे तो फिर,
नाम और इज्जत क्या मांगे,
मेरे जीवन में अब कर दे,
तू किरपा की बरसात,
गुरूजी तेरे चरणों की धूली,
धन दौलत से महंगी है,
एक नज़र कृपा की गुरुवर,
नाम इज्जत से महंगी है,
मेरे दिल की तम्मना यही है,
करूँ सेवा तेरी दिन रात,
सुना है हमने शरणागत को,
अपने गले लगाते हो,
ऐसा हमने क्या माँगा जो,
देने से घबराते हो,
चाहे जैसे रखलो गुरूजी,
बस होती रहे मुलाकात,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

