
मेरो प्यारो नन्दलाल किशोरी राधे
मेरो प्यारो नन्दलाल किशोरी राधे ।
किशोरी राधे अति भोरी राधे ।।
प्यारी जू प्यारे की जीवन,
प्यारो प्यारी प्राण आधार ।
प्यारी प्यारे के उर हार,
प्यारे प्यारे रंगमहल में,
रँग भरे दो करत विहार ।।
रंग भरी निरखत हरकत हिय,
श्री हरि प्रिया सकल सुख सार ।
प्रीतम की प्यारी प्रिया,
प्रिया प्राण प्यारे प्रियो ।
दउअन की दो छवि सिंधु में तरावे है,
दऊ नव करे खेल, दऊ भुज अंश मेल ।।
दऊ सुख झेल झेल मंद मुस्कावे है,
लाल बलवीर वनराज के विलासी दऊ ।
सखिन चकोरन के लोचन सिरावे है,
गावे राग रागिनी रसीले चटकीले मुख,
मधुर मधुर वैण बांसुरी सुनावे है ।।
किशोरी राधे रस भोरी…
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




