
मेरो मन राम ही राम रटई रे,
राम ही राम रटई रे,
राम नाम जप लीजे प्राणी कोटिक पाप कटई रे,
जनम जनम के खत जो पुराने,
नाम ही लेत फटई रे,
मेरो मन राम ही राम रटे रे,
कनक कटोरी अमृत भरियो पिबत कौन नटई रे,
मीरा कहे प्रभु हरिअविनाशी,
तन मन ता ही फटई रे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
