
मैं तुमको श्याम बुलाऊँ
मैं तुमको श्याम बुलाऊँ,
सादर घर में पधराऊँ ।
नैनो से स्वागत गाउँ,
सर्वस्व मैं तुझे रिझाऊँ ।
अँखियन जल पेर धुलाऊँ,
हिए झूले तुम्हे झुलाऊ ।।
प्रेमामृत रस नहलाऊं,
भोजन रस मधुर कराऊ ।
प्रिय कोमल सेज सुलाऊँ,
सुर्कीत अती पवन ढुलाऊँ ।।
कोमल कर चरण दबाऊँ
प्यारे मैं न्योछावर जाऊँ ।
छीन छीन मन मौज बढ़ाऊँ,
नाचूँ गाउँ हरषाऊँ ।।
राधे राधे राधे गोविन्द राधे,
गोविन्द राधे गोपाल राधे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

