
मैं तेरा हूँ तूं मेरा है, सदा मेरा ही तूं रहना,मैं जैसा हूँ तुम्हारा हूँ, पड़ेगा तुमको ही सहना ।। टेर ।।
तर्ज – मुझे तेरी मोहब्बत का सहारा ।
मेरा और आपका स्वामी प्रेम जन्मों पुराना है,इसे तुझको ही हे दिलवर युगों तक बस निभाना है,भरोसा क्या दिलाऊं मैं, मुझे तेरे पास ही रहना ।।
१ ।।
तेरे दर्शन को ये नैंना, सदा व्याकुल हुए रहते,देख सकते हैं ये लेकिन, प्रभु कुछ कह नहीं सकते,याद आते ही बस तेरी, शुरू हो जाते ये बहाना ।।
२ ।।
दशा तुम देखके इनकी, विचारो सांवरे तुम भी,सहन करना ही हैं इनको, रहो अब साथ में तुम भी,रहोगे सामने इनके, पड़ेगा कुछ नहीं कहना ।।
३ ।।
तूं मेरी साध है स्वामी, तूं मेरा नाथ है दाता,ये ‘सांवर’ दास है तेरा, तूं ही है मां, पिता-भ्राता,मेरे सर्वस्व श्याम तुम हो, तूं मेरी लाज का गहना ।।
४ ।।
लिरिक्स – सांवर जी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


