
मैं तो खाटू वाले का दिल से गुलाम हो गया
मैं तो खाटू वाले का,
दिल से गुलाम हो गया,
इनके करम से मेरा,
दुनिया में नाम हो गया,
क्या सच्चे सरकार है श्याम,
दुखियों के गमखार है श्याम,
खाली झोली भरते हैं,
सब पे करम वो करते हैं,
जब भी पुकारा मैंने,
पल में इंतजाम हो गया,
रहमत दर से बरसती है,
दुनिया दरश को तरसती है,
मारा मारा फिरता था,
गिरता कभी संभलता था,
इनकी शरण में आकर,
हर एक काम हो गया,
खाटू नगरिया प्यारी है,
स्वर्ग से सुंदर न्यारी है,
हर ग्यारस पर जाता हूँ,
मस्त मलंग हो जाता हूँ,
चरणों में श्याम जी के,
मेरा भी प्रणाम हो गया,
स्वर – पवन चौहान।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

