
तूने इतना दिया बनवारी ओ बांके बिहारी,
मैं तो माला माल हो गया,
एक मैं हु कभी शुक्रिया न किया,
एक तुम हो जो रहमत किये जा रहे,
तूने रहम किया बनवारी ओ बांके बिहारी,
मैं खता पे खता कर रहा,
एक तुम हो जो माफ़ी दिए जा रहे,
तुम्हे मान लिया बनवारी ओ बांके बिहारी,
एक मैं हु सदा मांगता ही रहा,
एक तुम हो जो माँगा दिए जा रहे हो,
तूने सब कुछ दिया बनवारी ओ बांके बिहारी,
मेरे बांके बिहारी जय ही तिहारी,
बरसाने वाली जय हो तिहारी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
