
मैं तो हार गया जग से
मैं तो हार गया जग से,
राजीव तो हार गया जग से,
थोड़ी सी महर कर दे,
खाटू वाले बाबा मुझ पर,
अपनी नज़र धर दे,
खाके ठोकर जमाने की,
तेरी ठोकर में आया हूं,
ले ले शरण में मुझको,
या दर से बदर कर दे,
मतलब प्रस्त है जमाना,
मैं जिसका सताया हूं,
कर दूर फिक्र मेरी,
रहमत का असर कर दे,
हुई व्यापारी ये दुनिया,
मुझपे चढ़ी उधारी है,
कर्ज़ मेरा उतर जाए,
फैलाई झोली है भर दे,
जान नकारा की जमाने ने,
बहुत बेकद्री मेरी,
चर्चा सुन के आया हूं,
थोड़ी सी कदर कर दे,
नहीं कोई ठोर ठिकाना है,
मुझ आवारा पंछी का,
चरणों में नीड़ बनाने दे,
शरण में बसर कर दे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



