
मैं बनके मोर रंगीला बरसाने फिरू अकेला
Main Banake Mor Rangiila Barasaane Phiru Akela lyrics
मैं बनके मोर रंगीला बरसाने फिरू अकेला....
बागों में फिरू मालन से कहूं,
फूलों के हार बनाना मेरी राधा को जाए सजाना,
मैं बनके मोर रंगीला.....
तालों पे फिरू धोबिन से कहूं,
साड़ी को धोए सुखाना मेरी राधा को जाए पहनाना,
पनघट पर फिरू गोपियों से कहूं,
जल की गगरी भर लाना मेरी राधा को जाए निहलाना,
घर-घर में फिरू रानियों से कहूं,
अच्छे पकवान बनाना मेरी राधा को जाए खिलाना,
गलियों में फिरू सखियों से कहूं,
राधा के महल को जाना उसे वृंदावन ले आना,
महलों में फिरू मैया से कहूं,
मेरी राधा से मिल आना उसे अपनी बहू बनाना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
