
शिव समान दाता नही, विपद निवारण हार,
लज्जा मोरी राखियो शिव नन्दी के असवार,
ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय हरी ओम नमः शिवाय……..
शिव को जीवन सौप दिया,
अब चिंता नही है काल की…….
भोले बाबा मेरे है,
मैं बेटी हू महाकाल की,
बम भोले बम भोले बम बम,
ओम नमः शिवाय हरी ओम नमः शिवाय……..
तन मन धन अर्पित किया,
माँ गोरा के लाल को…….
थाम लिया है महादेव ने,
मेरे नन्हे हाथो को……….
जपती हू मैं निश दिन माला……
मृतुन्जय मुंड माल की,
भोले बाबा मेरे है मैं बेटी हू महाकाल की………
कण्ठ में मेरे नीलकण्ठ को,
नांद सुनाई देता है,
हर धड़कन में महाँकाल तेरा,
नाम सुनाई देता है…………
तन पे मैंने भस्म रमाई,
धक धक धुनि ज्वाला की,
जग में किसकी प्यास बुझी है, जग तो जागा सपना है,
शिव चरणों मे आयी हूँ मैं, शिव ही केवल अपना है,
जय हो जय हो अवन्त वासी कालो के महाँकाल की,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
