
मैया का मंदिर सुहाना लगता है,
तर्ज – दुल्हे का सेहरा।
दोहा – तरस रहे है नैना तेरे दर्शन को,
राह दिखाओ मैया इस भटके मन को,
शेरावाली मैया तू है जोतावाली मैया,
तू ही ज्वाला है मैया तू ही काली है मैया।
सबसे न्यारा सबसे प्यारा लगता है,
पल भर में सबको ये दर्शन देती है,
भक्तो की झोली हमेशा भरती है,
लाल चुनरिया ओढ़ के माँ टिका लगाई है,
हिरा जड़ी नथ प्यार गल विच हार लगाई है,
चुन चुन कलियाँ बागा से श्रृंगार सजाया है,
रंग बिरंगे फूलों से हार बनाया है,
मैया का मुखड़ा निराला लगता है,
ऐसा रूप सजाके माँ भक्तो के घर आई,
जो चाहो मांग लो खजाना है लाई,
चरणों का सेवक माँ दर्शन करने आया है,
दुःख विपदा सब दूर करो फरियाद लाया है,
मुश्किल दर से वापस जाना लगता है,
गायक – अनिल रोशन।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

