
मैया के पावन चरणों में तू सर झुका के देख ले भजन लिरिक्स
मैया के पावन चरणों में,
तू सर झुका के देख ले,
देती है वरदान सबको,
तू भी आके देख ले,
शेरावाली की जय,
मेहराँ वाली की जय।
माँ तेरे घट घट की जाने,
इसको क्या बतलायेगा,
मांगने की क्या ज़रूरत,
ऐसे ही मिल जाएगा
भोली भाली मैया को बस,
तू रिझा कर देख ले,
सच्चे भक्तों से मिलने का,
माँ को रहता चाव है,
रोली मोली चुनरी से,
बढ़कर तेरे भाव हैं,
प्रेम के दो बूँद आँसू तो,
बहाकर देख ले,
माँ सदा करती रखवाली,
भक्तों के परिवार की,
सारा जग जाने है महिमा,
मैया के दरबार की,
बिन्नू मैया दौड़ी आये,
तू बुलाकर देख ले
,माता जी के भजन ,माता जी भजन हिन्दी लीरिक्स,मातारानी के भजन
और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम
हमें भेजिए
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

