
मैया तू ही तू है तू ही तू है जग की पालनहार,
तेरी ही किरपा से चलता ये सारा संसार,
सब आते है दर पे तेरे राजा और भिखारी मियां
है सब की तू ही दाती माँ आ गए शरण तुम्हारी,
सिर पे रखदे हाथ जो दादी हो जाए बेडा पार,
मेरा मेरा सब करते है ओरो की न सोचे,
कोई किसी का साथ न देगा मैया दर पे कैसे पहुंचे,
अपने दर की राह दिखदे माँ हमे इक वार,
आ के तेरे दर पे मैया हमे कही नहीं जाना माइये हमे कही नहीं जाना,
न कोई घर न दूजा दर है अपना यही ठिकाना,
मैया हम को लेगी शरण में है हमे इतबार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





