
मैया तेरा पर्वत पर डेरा किसने सजाया है....-4
नंगे नंगे पैरों मां पांडव आए हैं,
आकर के मैया तेरा उसने भवन बनाया है,
मैया तेरा पर्वत पर डेरा किसने सजाया है॥
नंगे नंगे पैरों मां अर्जुन आया है,
आकर के मैया उसने तेरा चंवर ढुराया है,
नंगे नंगे पैरों मां अकबर आया है,
आकर के मैया उसने तेरा छत्र चढ़ाया है,
नंगे नंगे पैरों मां ध्यानू आया है,
आकर के मैया उसने अपना शीश चढ़ाया है,
नंगे नंगे पैरों मां भक्त आए हैं,
आकर के मैया उनको तूने दर्श दिखाया है
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

