
मैया तेरी चौखट पे भजन लीरिक्स
तेरी चौखट पे आ बैठा,
मैया बिगड़ी बना देना,
जमाने ने है ठुकराया कर्म मुझपे कमा देना,
बहारे रूठी है मुझसे फिजा ने आके घेरा है,
तू जाने दूर है मुझसे अँधेरा ही अधेरा है,
मेरी वीरान रातो को जरा रोशन बना देना,
छुपा सूरज उमीदो का अँधेरे गम के छाए है,
तेरे अरमान मेरे सपने ये अश्को में समाये है
गई मुस्कान होठो की,मुझे फिर से हसा देना ,
मेरी राहो में दुनिया ने बड़े कांटे बिछाए है,
सितम उस पे है ये केवल बने है अपने पराये है,
भवर में आ गई कश्ती किनारे पे लगा देना,
,माता जी के भजन ,माता जी भजन हिन्दी लीरिक्स,मातारानी के भजन,
और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम
हमें भेजिए
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


