
मैया रखना अमर सुहाग सुहागन वर मांगे......
अमर रहे मेरे माथे की बिंदिया,
मांग भरो भरपूर सुहागन वर मांगे,
मैया रखना अमर सुहाग.....
अमर रहे मेरे नैनो का कजरा,
दरस करूं भरपूर सुहागन वर मांगे,
अमर रहे मेरे हाथों की कंगना,
खन खन खनके जरूर सुहागन वर मांगे,
अमर रहे मेरे गले की माला,
खुशबू फैली जरूर सुहागन वर मांगे,
अमर रहे मेरे पैरों की पायल,
महावर महकी जरूर सुहागन वर मांगे,
अमर रहे मेरे अपनों का लहंगा,
सुंदरी लहरें जरूर सुहागन वर मांगे,
अमर रहे मेरी गोदी का लल्ला,
अंगना खेले जरूर सुहागन वर मांगे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



