
मैया सदा मुझ पर,
किरपा की नजर रखना,
मैं दास तुम्हारा हूँ,
इतनी तो खबर रखना,
मईया सदा मुझ पर,
नजर रखना नजर रखना,
मुझ पर रखना नजर रखना,
यहाँ कोई नही अपना,
एक तेरा सहारा है,
तेरा सहारा है,
एक तेरा सहारा है मैया,
मैंने देख लिया सबको,
अब तुमको पुकारा है,
कही डूब ना जाऊं मैं,
मेरा हाथ पकड़ रखना,
चरणों में रहूं तेरी,
बस अर्ज यही मेरी,
है अर्ज यही मेरी,
बस विनती यही मेरी,
स्वीकार करो अर्जी,
अब हो ना कही देरी,
अब दर पे तुम्हारे ही,
मुझको जीना मरना,
स्वर – सौरभ मधुकर जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


