
कीर्तन में गजराज गजानन अंगना आओ जी
मोरे अंगना आओ जी गजानन अंगना आओ जी २
आप आना संग गौरा जी को लाना २
गौरा जी को लाना संग भोले जी को २ लाना
भोले जी से कहना जरा डमरू बजाओ जी
मोरे अंगना आओ जी गजानन अंगना आओ जी
आप आना संग ब्रह्मा जी को लाना २
ब्रह्मा जी को लाना मां शारदे को लाना२
शारदे मां से कहना जरा वीणा बजाओ जी
आप आना संग राधा जी को लाना
राधा जी को लाना संग कान्हा जी को लाना
कान्हा जी से कहना जरा मुरली बजाओ जी
आप आना संग राम जी को लाना
राम जी को लाना संग सीता जी को लाना
हनुमत जी से कहना जरा राम धुन गवो जी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

