
मोर बोले, चकोर बोले,
आज राधा के, नैनो में श्याम डोले
श्याम मेरी भीनी भीनी, अँखियों का कज़रा
वही मेरी सूनी सूनी, बहियों का गज़रा
हो,,,मेरे जीवन में
, रस की फुहार बोले,,,
दूर से कन्हईया ने, मुझ को पुकारा
मुरली की धुन पे, किया है इशारा
हो,,,मेरे सपनो की
, वीणा के तार बोले,,,
आज मेरे मन की, लगन रंग लाई
प्यार का संदेसा, कृष्ण संग लाई
हो,,,मेरी बगिया में
, छम छम बहार डोले*,,,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




