
मोहन तुम्हारे प्यार ने जीना सीखा दिया
Mohan Tumhaare Pyaar Ne Jiina Siikha Diya lyrics
मोहन तुम्हारे प्यार ने जीना सीखा दिया
हमको तुम्हारे प्यार ने इन्सां बना दिया
रहते है जलवे आपके नज़रों में हर घडी
मस्ती का जाम आपने ऐसा पिला दिया
मोहन तुम्हारे...
भुला हुआ था रास्ता भटका हुआ था मैं
किस्मत ने मुझको आपके काबिल बना दिया
जिस दिन से मुझको आपने अपना बना लिया
दोनों जहां को दास ने तबसे भुला दिया
जिसने किसी को आज तक सजदा नहीं किया
वो सर भी मैंने आपके दर पे झुका दिया
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




