
मोहे लगन लगी है राधे की मैं तो राधे राधे गाउंगी
मोहे लगन लगी है राधे की,
मैं तो राधे राधे गाउंगी,
राधे तेरे चरणों की तो,
मैं माथे धूल सजाऊंगी,
तेरे दरश को अखियां तरसे,
नैनों में आ समा ओ राधे,
दिल की धड़कन बन जाओ हम,
तेरे बिन है आधे राधे,
मन हृदय में राधे राधे बस,
अब राधा नाम ही चाहूंगी,
तू राधे है बड़ी दयालु,
मुझ पे कृपा बरसा देना,
ये दुनिया सारी मतलब की,
तू मुझको अपना लेना,
इस जग से नाता तोड़ के,
तेरी भक्ति में खो जाऊंगी,
मैं राधे राधे मंत्र जपूं,
मेरी राधे में खो जाने का,
बस तेरी होकर ही रहना,
मुझे दे दे वास बरसाने का,
अब तेरे छत्र छाया को,
मैं छोड़ बता कहां जाऊंगी,
अब तोड़ के सारे रिश्ते नाते,
राधे में बस जाना है,
कृपा बरसेगी राधे की,
हमने सब कुछ तुम्हें माना है,
मैं तेरे नाम से जानी जाऊं,
तेरे नाम से जानी जाऊं,
एहसान बुला ना पाऊंगी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

