
म्हारी सुन लो श्याम सरकार
म्हारी सुन लो श्याम सरकार सभी कुछ हार के आया हु
बाबा मैं हु बड़ा लाचार तेरे दरबार में आया हु
मैंने सुना है गिरते हुए को बाबा तुम्ही हो उठा ते
हारे हुए को बाबा तुम्ही हो जिताते
डालो रेहम नजर इक बार श्याम दातार मैं आया हु
तकदीर अपनी रूठी हुई है छाया है गम का अँधेरा
मंजिल नही है रस्ता नही है कब होगा मेरा सवेरा
मेरी नैया है बिन पतवार फसा मजधार मैं आया हु
सुन सुन के चर्चे लोगो से बाबा आया हु मैं तेरे दर पे
मेरी नही तो अपनी ही रख ले इतनी दया मुझपे करदे
इस पार लगाया उस पार तेरे दरबार मैं आया हु
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



