
यमुना का किनारा श्याम तेरी मुरली का नजारा हो
Yamuna Ka Kinaara Shyaam Teri Murali Ka Najaara Ho lyrics
यमुना का किनारा श्याम तेरी मुरली का नजारा हो
चोरी चोरी श्याम तुम यमुना मे आये
यमुना मे आये श्याम गेंद खिलाए
गेंदो का नजारा श्याम तेरी मुरली का नजारा हो
चोरी चोरी श्याम तुम कालिंदा मे आये
कालिंदा मे आये श्याम नाग नचाए
नागो का नजारा श्याम तेरी मुरली का नजारा हो
चोरी चोरी श्याम तुम मधुबन मे आये
मधुबन मे आये श्याम रास रचाए
रासो का नजारा श्याम तेरी मुरली का नजारा हो
चोरी चोरी श्याम तुम पनघट पे आये
पनघट पे आये श्याम कपड़े चुराए
छ्लिये का नजारा श्याम तेरी मुरली का नजारा हो
चोरी चोरी श्याम तुम घर घर मे आये
घर घर मे आये श्याम माखन चुराए
नटखट का नजारा श्याम तेरी मुरली का नजारा हो
चोरी चोरी श्याम तुम बरसाने मे आये
बरसाने मे आये श्याम राधा को बुलाए
राधा संग रास का नजारा श्याम तेरी मुरली का नजारा हो
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
