
यह माँ, अंजनी का है लाला,
जिसे जग, कहता मतवाला
जो मुमकिन, लागे हैं सब को,
काम इसने, वो कर डाला,,,
यह माँ, अंजनी का,,,,,,,,,,,,
सभी डरते, असुर और दैत्य,
तुम बलवान हो इतने
तुम्हारी, भक्ति को दुनियाँ,
कहें गुणवान हो इतने
पिशाचर, भागते हैं डर के
कहें किस से पड़ा पाला,,,
दोबारा, न पड़े कहना,
एक ही वार में सुन ले
तुझे पल में, पकड़ लेगा,
राह प्रभु राम की चुन ले
वो खुशकिस्मत बड़े होते
जिन्हे मिलता है यह बाला,,,
काम ना, आए जब दुनियाँ,
तो इसको याद कर लेना
ये केशव, शर्मा कहता है,
अपनी फ़रियाद कह देना
कहें, सारे भक्त खोले
तेरी तकदीर का ताला,,,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



