
यूँ तेरा नजरे चुराना,
साँवरे अच्छा नहीं,
तर्ज – सांवरी सूरत पे मोहन।
मिलने का वादा किया था,
अब तलक आए नहीं,
वादा करके तुम ना आए,
तेरे वादे पर ना जाने,
क्यों भरोसा कर लिया,
तोड़ कर विश्वास जाना,
क्यों दिया झूठा दिलासा,
जब तुम्हे आना ना था,
ये तेरा झूठा बहाना,
छल गया हमको हमारा,
अब किसी से क्या कहे,
हाल ऐ दिल सबको सुनाना,
जानते तुम संग दिल हो,
प्रीत हम करते नहीं,
पत्थरो से दिल लगाना,
प्यार में तेरे कन्हैया,
हम तो पागल हो गए,
प्रेमियों को यूँ सताना,
हमसफर बनकर चले हम,
श्याम तेरे साथ में,
राह में यूँ छोड़ जाना,
ये तो बतला दो ऐ प्यारे,
भूल हमसे क्या हुई,
अपनों से यूँ रूठ जाना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


