
ये तो बाला जी अंजनी का लाल निकला
मेहंदीपुर घाटे कैसा कमाल इतना,
ये तो बाला जी अंजनी का लाल निकला,
कैसा कलयुग में अब देव अवतार मिला,
दीन दुखियो को बाबा का प्यार मिला
यहाँ संकट ही सब के कट जाते है ,
भूत प्रेतों के चक्र भी हट जाते है,
ये तो देवो में देव बेमिसाल निकला,
मेरे बाला का सच्चा चमत्कार है नाथ भेरो के संग प्रेत सरकार है,
जिस की अर्जी याहा पर जो लग जाती है सजा दुष्ट और असुरो को मिल जाती है,
ये तो दुष्टो के लिए माहाकाल निकला,
संतो का भक्तो का सिद्ध ये इस्थान है,
करते बाला जी सब पे दया दान है,
इनके चरणों में अम्रति की गंगा वहे,
जपे बाला की माला सुखी वो रहे,
पूरा होता है जो भी सवाल निकला,
ना भटकना अटके बात संसार में,
मिले सब कुछ ही बाला के दरबार में,
पाए मुक्ति शरण मेहँदी पुर आगेया,
माँगा बाला से वरदान वो पा गया,
इनके दर्शन से सारा बवाल निकला,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
