
ये दुनिया नहीं जागीर किसी की,
राजा हो या रंक यहाँ पर,
सब है चौकीदार,
कोई आकर चला गया कोई,
जाने को तैयार,
अपनी-अपनी क़िस्मत लेके,
दुनिया में सब आये,
जितनी सांसें दी राम ने,
उतनी सांसें पाये,
सीधी साधी बात है भैय्या,
समझे ना संसार,
क्या-क्या सपने देख रहा है,
रात में सोने वाला,
सुबह हुई तो कोई न जाने,
क्या है होने वाला,
क्या तेरा क्या मेरा,
सब बातें हैं बेकार,
जीत की आशा में ये दुनिया,
झूठी बाज़ी खेलें,
ऊपरवाला जब भी चाहें,
हाथ से पत्ते लेले,
दो दिन का मेहमान बना है,
जग ठेकेदार,
गायक – मोहन जी वैष्णव।
प्रेषक – रमेश जी प्रजापत।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
