
शिव समान दाता नहीं,
विपद निवारण हार,
लज्जा मोरी राखियो,
श्री महाकाल सरकार…..
कृपा दयालु सब पर करता,
ऐसा मेरा बाबा है,
कृपा दयालु सताते करता,
पल में खाली झोलियां भरता यह राजा महाराजा है,
यह राजा महाराजा है,
श्री महाकाल के शरण में आके,
काल भी शीश झुकाता है,
जब जाऊं मंदिर इनके,
लागे जनम जनम का नाता है,
जनम जनम का नाता है,
द्वार पर इनके जो भी आता बड़ी ही किस्मत वाला है,
पल में भरता झोलियां खाली यह राजा महाराजा,
यह राजा महाराजा,
दरबार में इनके जो भी आता मन की मुरादे पाता है,
मन की मुरादे पाता है,
पल में बदलते भाग्य भगत का भोले भाग्य विधाता है,
भोले भाग्य विधाता है,
जो भी पाता इनके दर्शन,
बड़ी ही किस्मत वाला है,
पल में खाली हो लिया भरता यह राजा महाराजा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



