
रंग रंगीला फागण आया
रंग रंगीला फागण आया धूम मची खाटू में
मस्ती कर रंग सब पे छाया धूम मची खाटू में
लहरें निशान सांवरे का गूंजे जयकार सांवरे का
चले दीवाने हाथ में अपनी श्याम ध्वजा लहराते
नाच झूम के अपनी अदा से सांवरिया को रिझाते
करते गुणगान सँवारे का पाने को प्यार सांवरे का
सज धज कर मंदिर में बैठा बाबा लखदातारी
लम्बी लम्बी लगे कतारें चाव दरश की भारी
है दिल में ध्यान सांवरे का करना दीदार सांवरे का
चारों तरफ हवा में उड़ता रंग गुलाल अबीरा
ढोल नगाड़े बजते कुंदन बजता चंग मजीरा
चढ़ा परवान सांवरे का नशा दिलदार सांवरे का
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





