
रंग लगाए श्याम मेरे
रंग लगाए श्याम मेरे फागुन में आएके,
फागुन में आए के मोसे नैना मिलाये के,
गोकुल से बरसाने आयो छलिया ने एसो रंग लगायो,
रंग लगायो एसो रंग लगायो,
हर्दय समाय गयो श्याम मेरे फागुन में आएके,
ग्वालो की टोली है लायो लुकतो छुपातो देखो आयो,
देखो आयो कान्हा देखो आयो,
रंग में रंग गयो श्याम गुलाल लगाए के,
पहले तो मेरी बैया पकड़ी,
बैया पकड़ी मेरी बैया पकड़ी,
छेड़ गयो एक तान मेरे फागुन में आएके,
रंग प्रीत को एसो चढ़ायो,
ऐसो चढ़ायो मोपे ऐसो चढ़ायो,
मन ही मन बतियाये मोसे नैना मिलाये के,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

